रेप व हत्या के आरोपियों के अवैध मकानों पर चलेंगे बुलडोज़र: राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर
राजस्थान के पंचायती राज व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि प्रदेश में लड़कियों-महिलाओं से छेड़छाड़, रेप और हत्या के आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोज़र चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपियों की संपत्तियों की पहचान की जा रही है। बकौल मंत्री, सरकारी कार्यालयों में लड़कियों-महिलाओं से छेड़छाड़ व रेप करने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।