रेपिस्ट के साथ उसके माता-पिता को मिले 1-2 साल की सज़ा: कैलाश विजयवर्गीय के बेटे
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने कहा है, "भविष्य में मौका मिला तो ऐसा कानून बनाऊंगा कि अगर कोई बच्चा बलात्कार करता है तो उसे सज़ा मिलने के साथ-साथ उसके माता-पिता को भी 1-2 साल की सज़ा होनी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "हत्या करने पर आरोपी के साथ-साथ उसके माता-पिता को 3 साल की सज़ा मिलनी चाहिए।"