रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद 1200 अंक से अधिक चढ़ा सेंसेक्स; 17,000 के पार पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को कारोबार के दौरान 1200 से अधिक अंक चढ़कर 57,638 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 300 से अधिक अंक चढ़कर 17,142 पर पहुंच गया। इससे पहले आरबीआई ने रेपो रेट को 50 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.90% किया था और जून से रेपो रेट में लगातार तीसरी बार 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है।