रेपो रेट में बढ़ोतरी से लोन ईएमआई व एफडी रेट्स पर पड़ेगा क्या प्रभाव?
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से रेपो रेट को 40 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 4.40% करने की घोषणा की। इससे बैंक ग्राहकों के होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। हालांकि, रेपो रेट में बढ़ोतरी से नए एफडी पर एफडी निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल सकता है।