रेफेक्स इंडस्ट्रीज़ में 10 साल पहले निवेश किए गए ₹10,000 का मूल्य बढ़कर हुआ ₹11 लाख
रेफ्रिजरेंट गैस निर्माता कंपनी रेफेक्स इंडस्ट्रीज़ में 10 साल पहले निवेश किए गए ₹10,000 का मूल्य बढ़कर ₹11 लाख हो गया है। दरअसल, 2014 में रेफेक्स इंडस्ट्रीज़ के शेयर की कीमत ₹1.37 थी जो शुक्रवार को ₹152.40 हो गई। पिछले दो वर्षों में कंपनी के शेयरों में 549.83% जबकि पिछले 10 वर्षों में 11,000% से अधिक की तेज़ी आई है।