रेमंड के एमडी गौतम सिंघानिया व उनकी पत्नी के बीच समझौता वार्ता हुई विफल: रिपोर्ट
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रेमंड के एमडी गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज़ मोदी के अलग होने के बाद दोनों के बीच हुई समझौता वार्ता विफल हो गई है। बकौल रिपोर्ट, नवाज़ द्वारा सिंघानिया की अनुमानित $1.4 बिलियन की संपत्ति का 75% हिस्सा अपनी दो बेटियों और खुद के लिए मांगने पर दोनों में सहमति नहीं बनी है।