रेल किराए में बुज़ुर्गों को मिलने वाली छूट बहाल करें: पीएम को लिखे पत्र में केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रेल किराए में बुज़ुर्गों को मिलने वाली छूट को बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए केजरीवाल ने लिखा, "छूट पर मात्र ₹1,600 करोड़ खर्च होते हैं, ये राशि समुद्र में एक बूंद जैसी है। इतने से सरकार गरीब नहीं हो जाएगी।"