रेल मंत्रालय ना मिलने पर जेडीयू की नाराज़गी की खबरों का मदन सहनी ने किया खंडन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में रेल मंत्रालय ना मिलने के चलते जेडीयू के नाराज़ होने की खबरों का बिहार के मंत्री और पार्टी नेता मदन सहनी ने खंडन किया है। सहनी ने 'एबीपी न्यूज़' से बातचीत में कहा कि केंद्र में जेडीयू को जो मंत्रालय मिले हैं उससे पार्टी संतुष्ट है और कोई नाराज़गी नहीं है।