रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया केसरिया रंग की नई वंदे भारत ट्रेन का वीडियो
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केसरिया रंग की पहली वंदे भारत ट्रेन का वीडियो शेयर किया है जो केरल के कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक चलेगी। वैष्णव ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, "केरल में वंदे भारत जल्द ही नए रंग में आ रही है।" रेल मंत्री ने बताया कि ट्रेन का नया रंग भारत के राष्ट्रीय ध्वज से प्रेरित है।