रेल मंत्री ने कोलकाता में नदी के नीचे बन रही अंडर वॉटर टनल का किया निरीक्षण
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हुगली नदी (कोलकाता) के 52 फीट नीचे बन रही अंडर वॉटर टनल का निरीक्षण किया है। रेल मंत्रालय ने इसका वीडियो ट्वीट कर लिखा, "वैष्णव ने इसे भारतीय रेल का...इंजीनियरिंग मार्वल बताया।" इस दौरान मेट्रो रेलवे (कोलकाता) के जीएम पी. उदय कुमार रेड्डी ने वैष्णव को इन कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत कराया।