रेल मंत्री ने शेयर किया कोस्ट लाइन के पास से गुज़रती वंदे भारत ट्रेन का वीडियो
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को ट्विटर पर वंदे भारत ट्रेन का वीडियो कोलाज शेयर किया और लिखा, "वंदे भारत इस कोस्ट लाइन पर देखी गई, राज्य के नाम का अनुमान लगाइए!" वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "ये जगहें केरल की हैं।" अन्य ने लिखा, "यह चिल्का झील (ओडिशा) का है" जबकि अन्य ने लिखा, "चेन्नई।"