रेल हादसे के मृतकों की संख्या को ओडिशा सरकार ने संशोधित कर किया 275
बालासोर (ओडिशा) में हुए रेल हादसे पर राज्य के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने मृतकों की संख्या पर जानकारी देते हुए बताया कि 288 लोगों की मौत का आंकड़ा गलत है। जेना के मुताबिक, हादसे में 275 लोगों की मौत हुई है। बकौल जेना, डेटा चेक करने पर पाया गया कि कुछ शवों की दो बार गिनती हो गई थी।