रेलकर्मी ने चलती ट्रेन से पटरी पर फेंका कचरा, रेलवे ने वीडियो पर दिया जवाब
एक 'X' यूज़र ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रेलवे का एक हाउसकीपिंग कर्मचारी चलती ट्रेन से पटरी पर कचरा फेंकता दिख रहा है। कचरे में प्लास्टिक की बोतलें और कुछ पैकेट्स दिख रहे हैं। वहीं, मध्य रेलवे ने स्थानीय रेल प्रबंधन से मामले पर और जानकारी मांगते हुए कहा कि घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।