रेलवे अगले 5-6 वर्षों में काफी अधिक फायदे में होगाः अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा परिवर्तनकारी कदमों से आने वाले 5-6 साल में रेलवे 'काफी अधिक फायदे' में होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में व्यावसायिक दृष्टि से रेलवे काफी 'शानदार' स्थिति में होगा। बकौल वैष्णव, रेलवे का राजस्व बढ़ाने के लिए कार्गो ट्रांसपोर्टेशन को पूरी तरह से बदलना होगा।