रेलवे की एनटीपीसी परीक्षा के लिए चलाई जाएंगी 65 से अधिक स्पेशल ट्रेन: रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि रेलवे द्वारा 9 और 10 मई को होने वाली एनटीपीसी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए देशभर में 65 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। बकौल रेल मंत्रालय, इन ट्रेनों में अभ्यर्थियों को स्पेशल ट्रेनों के अनुसार किराया देना होगा जो कि सामान्य ट्रेनों के मुकाबले 5%-10% तक अधिक होता है।