रेलवे की स्थिति देखनी चाहिए: वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट की बहाली पर रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट की बहाली के सवाल पर कहा है, "कोई नया फैसला लेना होगा तो हम लेंगे लेकिन फिलहाल सभी को रेलवे की स्थिति को देखना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, "रेलवे ने पिछले वर्ष यात्रियों को ₹59 हज़ार करोड़ की सब्सिडी दी है और नई सुविधाएं आ रही हैं।"