रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों के गुज़रने के बीच यूपी में लोगों पर गिरा फाटक, वीडियो आया सामने
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों के गुज़रने के बीच लोगों पर गिरते फाटक का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मंगलवार की इस घटना में अलग-अलग बाइकों पर बैठे 2 व्यक्तियों के ऊपर फाटक गिरा जिनमें से एक के सिर में गंभीर चोट आई जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया। एक वाहन की टक्कर से फाटक टूट गया था।