रेलवे ने ओडिशा रेल हादसे के मृतकों की तस्वीरें कीं जारी, घायलों का विवरण किया साझा
रेलवे ने ओडिशा सरकार के साथ मिलकर बालासोर ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की तस्वीरों के साथ 3 ऑनलाइन लिंक शेयर किए हैं। इनमें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायलों का विवरण व एससीबी कटक में उपचाराधीन अज्ञात व्यक्तियों की जानकारी साझा की गई है। गौरतलब है, इस हादसे में 278 लोगों की मौत हो गई है।