रेलवे ने चीनी कंपनी से एलएचबी कोच के 39,000 पहिए खरीदने का दिया ऑर्डर: सरकार
सरकार ने बताया है कि रेलवे ने एक चीनी कंपनी से एलएचबी कोच के लिए 39,000 पहिए खरीदने का ऑर्डर दिया है। बकौल रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, पहले एक यूक्रेनी कंपनी को पहियों की आपूर्ति करनी थी लेकिन युद्ध के कारण ऐसा नहीं हो सका। इस ऑर्डर में एक पहिए की कीमत यूक्रेनी कंपनी द्वारा प्रस्तावित दर से 1.68% अधिक है।