रेलवे ने झारखंड में मंदिर के ‘हनुमान जी’ को नोटिस जारी कर दिया ज़मीन खाली करने का आदेश
झारखंड के धनबाद में रेलवे ने बेकारबांध क्षेत्र में बने हनुमान मंदिर की दीवार पर ‘हनुमान जी’ के नाम से नोटिस चिपकाकर 10 दिनों के अंदर ज़मीन खाली करने को कहा है। दरअसल, रेलवे ने अपनी ज़मीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए वहां की सभी झुग्गियों पर नोटिस चिपकाया था और इसी क्रम में मंदिर पर भी नोटिस चिपकाया गया।