रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन के पुनर्विकास से पहले शेयर किया उसके नए लुक का एरियल व्यू
रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से पहले उसके प्रस्तावित लुक के एरियल व्यू का ग्राफिक वीडियो शेयर किया है। नए स्टेशन की खासियतों में यूनिक ट्विन डोम्स, रूफ प्लाज़ा, एलिवेटेड रोड नेटवर्क और मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन शामिल हैं। सरकार के अनुसार, नई दिल्ली, अहमदाबाद व सीएसएमटी स्टेशनों के पुनर्विकास पर ₹10,000 करोड़ खर्च होंगे।