रेलवे ने पुनर्विकसित किए जा रहे राजस्थान के डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन की तस्वीरें कीं शेयर
रेलवे ने पुनर्विकसित किए जा रहे कोटा (राजस्थान) के डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन की ताज़ा प्रोग्रेस रिपोर्ट और तस्वीरें शेयर की हैं। रेलवे ने ट्वीट किया, "ट्रोपोग्राफी सर्वे, फ्रंट व रियर स्टेशन बिल्डिंग और पार्सल कार्यालय के लिए नींव की खुदाई का काम, रिले व पैनल रूम के लिए लिंटेल स्तर तक कंक्रीट कास्टिंग का काम पूरा हो गया है।"