रेलवे ने शेयर किया वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला चालक का वीडियो
सेंट्रल रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको-पायलट (चालक) सुरेखा यादव का वीडियो शेयर किया है। रेलवे ने लिखा, "उस अद्भुत महिला को सलाम जिन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस चलाकर इतिहास रचा🚄🌟। वह रिकॉर्ड तोड़ रही हैं और साबित कर रही हैं कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में जीत हासिल कर सकती हैं। आइए उनकी सफलता का जश्न मनाएं🎉।"