रेलवे ने शेयर किया वंदे भारत एक्सप्रेस में गाना गातीं लड़कियों का वीडियो, लोगों ने की आलोचना
रेलवे ने चेन्नई-मैसूरु वंदे भारत एक्सप्रेस में गाना गातीं लड़कियों का वीडियो 'सिंफनी ऑफ जॉय' कैप्शन संग सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कई लोगों ने इन लड़कियों व रेलवे की आलोचना की है। एक व्यक्ति ने कमेंट किया, "इससे अन्य लोग परेशान होते हैं।" एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "यह सिंफनी नहीं है...अन्य यात्रियों के लिए यह शोर-शराबा है।"