रेलवे ने शेयर की आज ही के दिन 171 साल पहले चली भारत की पहली ट्रेन की तस्वीर
भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को बोरी बंदर (मुंबई सीएसएमटी) से ठाणे के बीच चली थी। सेंट्रल रेलवे ने X पर इसकी तस्वीर शेयर कर लिखा, "भारत ने ट्रांसपोर्टेशन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित किया था।" 14 डिब्बों वाली इस ट्रेन में तकरीबन 400 लोगों ने यात्रा की थी और इसमें 3 इंजन थे।