रेलवे ने शेयर की गोरखपुर स्टेशन के प्रस्तावित लुक की फोटो जिसकी कल पीएम रखेंगे आधारशिला
रेल मंत्रालय ने गुरुवार को गोरखपुर स्टेशन की मौजूदा बिल्डिंग की फोटो के साथ इसके प्रस्तावित लुक की तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। सरकार ने बताया है कि लगभग ₹498 करोड़ की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा जहां पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।