रेलवे ने शेयर की जयपुर जंक्शन के पुनर्विकास की योजना, रूफटॉप पर बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
रेल मंत्रालय ने राजस्थान के जयपुर जंक्शन के पुनर्विकास का ब्लूप्रिंट शेयर करते हुए बताया है कि जंक्शन को वर्ल्ड क्लास यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। मंत्रालय ने बताया कि वेटिंग एरिया की क्षमता तीन गुना जबकि पार्किंग की क्षमता डेढ़ गुना बढ़ाई जाएगी और रूफटॉप पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व रेस्टोरेंट की सुविधा मिलेगी।