रेलवे ने शेयर कीं कटरा-बनिहाल सेक्शन की प्रोग्रेस रिपोर्ट और ताज़ा तस्वीरें
रेल मंत्रालय ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट के तहत कटरा-बनिहाल सेक्शन की प्रोग्रेस रिपोर्ट और ताज़ा तस्वीरें शेयर की हैं। मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "ओवरऑल प्रोग्रेस 93% है। 163.88 किलोमीटर में से 163.07 किलोमीटर टनल खुदाई का काम पूरा हुआ। 26 बड़े पुल में से 22 तैयार। 1,315 मीटर लंबे चिनाब पुल का काम 100% पूरा हुआ।"