रेलवे ने शेयर कीं पुनर्विकसित किए जा रहे बिहार के गया रेलवे स्टेशन की ताज़ा तस्वीरें
रेलवे ने ₹244 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किए जा रहे गया रेलवे स्टेशन (बिहार) की ताज़ा प्रोग्रेस रिपोर्ट और तस्वीरें शेयर की हैं। रेलवे ने बताया कि आरएमएस बिल्डिंग के टेरेस की फ्लोर स्लैब कास्टिंग का काम पूरा हो गया है। वहीं, उत्तरी छोर की मल्टीलेवल बाइक पार्किंग के रैम्प की कास्टिंग का काम चल रहा है।