रेलवे ने शेयर कीं पुनर्विकसित किए जा रहे यूपी के अयोध्या रेलवे स्टेशन की ताज़ा तस्वीरें
रेल मंत्रालय ने पुनर्विकसित किए जा रहे उत्तर प्रदेश के अयोध्या रेलवे स्टेशन की ताज़ा तस्वीरें और प्रोग्रेस रिपोर्ट शेयर की है। रेलवे ने बताया है कि स्टेशन का आर्किटेक्चर श्री राम जन्मभूमि मंदिर से प्रेरित है। बकौल रेलवे, स्टेशन बिल्डिंग, पार्किंग एरिया, वॉटर सप्लाई, विद्युतीकरण, स्टेशन बिल्डिंग साइनेज जैसे काम पूरे किए जा चुके हैं।