रेलवे ने शेयर कीं पुनर्विकसित किए जा रहे यूपी के मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन की तस्वीरें
रेलवे ने पुनर्विकसित किए जा रहे उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य और इसके प्रस्तावित डिज़ाइन की तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। रेलवे ने लिखा, "पुनर्विकास का काम ज़ोरों पर चल रहा है और यह निर्माण कार्य पूरा होने पर स्टेशन पर ज़्यादा यात्रियों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जिससे सहजता और सुगमता बढ़ेगी।"