रेलवे ने शेयर कीं मुंबई के तीन स्टेशनों पर शुरू किए गए डिजिटल स्मार्ट क्लॉक रूम की तस्वीरें
रेल मंत्रालय ने कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया है कि मुंबई में अब तक तीन रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल स्मार्ट क्लॉक रूम (डिजिलॉकर्स) की सुविधा शुरू की गई है। यह सुविधा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर शुरू की गई है। मंत्रालय ने लिखा, "अपने सामान को सुरक्षा के साथ स्टेशनों पर रखें!"