रेलवे बोर्ड ने बताया ओडिशा में 3 ट्रेनों की टक्कर का घटनाक्रम
रेलवे बोर्ड ने ओडिशा में 3 ट्रेनों की टक्कर के घटनाक्रम को लेकर कहा है कि सिर्फ कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हुई जो 128 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार में खड़ी हुई मालगाड़ी से टकराई जिसमें लौह अयस्क लदा हुआ था। बकौल बोर्ड, कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतरे डिब्बे यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की आखिरी 2 बोगियों से टकराए थे।