रेलवे ब्रिज ढहने से मिज़ोरम में 17 मज़दूरों की हुई मौत पर रेल मंत्री ने मुआवज़े का किया एलान
साईरंग (मिज़ोरम) में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज ढहने से कम-से-कम 17 मज़दूरों की मौत होने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताया है। वैष्णव ने हादसे में मारे गए मज़दूरों के परिजन को ₹10-₹10 लाख व गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2-₹2 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया है। मामूली रूप से चोटिल लोगों को ₹50,000-₹50,000 मुआवज़ा दिया जाएगा।