रेलवे में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए रेल मंत्री ने की 'स्टार्टअप्स कार्यक्रम' की शुरुआत
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को नई पहल की शुरुआत करते हुए 'स्टार्टअप कार्यक्रम' की शुरुआत की। उन्होंने कहा, "रेलवे स्टार्टअप्स को फंड प्रदान करने के लिए सालाना ₹40-₹50 करोड़ का निवेश करेगी जबकि स्टार्टअप्स और उद्यमियों को मैचिंग कंट्रीब्यूशन के आधार पर ₹1.5-करोड़ तक के अनुदान उपलब्ध कराए जाएंगे।"