रेलवे वनडे विश्व कप फाइनल के मद्देनज़र मुंबई से अहमदाबाद के लिए चलाएगा स्पेशल ट्रेन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने वाले वनडे विश्व कप-2023 के फाइनल मैच के मद्देनज़र सेंट्रल रेलवे ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन शनिवार को मुंबई से रात 10:30 बजे चलकर रविवार सुबह 6:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन 20 नवंबर की रात 1:45 बजे अहमदाबाद से चलेगी।

Load More