रेलवे सेफ्टी कमिश्नर ने कहा- मानवीय गलती है ओडिशा रेल हादसे का कारण: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की रिपोर्ट में स्टाफ की ओर से 'मानवीय गलती' को बालासोर (ओडिशा) में हुए रेल हादसे का कारण बताया गया है। रिपोर्ट्स में रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि लापरवाह कर्मचारियों ने इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का पालन नहीं किया।