रेलवे स्टेशन पर महिला को किस करने से रोके जाने पर शख्स ने मुंबई में पुलिसकर्मी पर थूका
पुलिस ने मुंबई में वसई रेलवे स्टेशन पर एक महिला को हग और किस करने से रोके जाने को लेकर पुलिसकर्मी पर थूकने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। कॉन्सटेबल ने अपनी शिकायत में कहा, "शख्स सार्वजनिक स्थल
पर अश्लील हरकतें कर रहा था। मना करने पर उसने गालियां दीं और मेरा कॉलर पकड़ा था।"