रेस के दौरान दुर्घटना में 18 वर्षीय रेसर डिलानो की हुई मौत, क्रैश होने से टुकड़ों में बंटी कार
बेल्जियम के स्पा-फ्रैंकॉशॉ में फॉर्मूला रीजनल यूरोपियन चैंपियनशिप के दौरान कई कारों की टक्कर में 18-वर्षीय डच कार रेसर डिलानो वैन्ट हॉफ की मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमें दिखा कि क्रैश के बाद डिलानो की कार कई टुकड़ों में बंट गई। दरअसल, डिलानो की कार से नियंत्रण हटने पर अन्य कारें उससे टकरा गईं।