रेसलर जे ब्रिस्को की 38 साल की उम्र में यूएस में कार दुर्घटना में हुई मौत
प्रोफेशनल रेसलर जे ब्रिस्को की 38-साल की उम्र में डेलावेयर (अमेरिका) में कार दुर्घटना में मौत हो गई है। ऑल एलीट रेसलिंग के मालिक टोनी खान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "वह पहले शो से लेकर आज तक...20 से अधिक वर्षों तक 'रिंग ऑफ ऑनर' में एक स्टार थे।" खान ने कहा, "हम उनके परिवार की हरसंभव मदद करेंगे।"