रेसलर सतेंदर ने राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स के दौरान रेफरी पर किया हमला, लगा आजीवन बैन
राष्ट्रमंडल खेल-2022 के ट्रायल्स के दौरान 125-किलोग्राम वर्ग का फाइनल हारने के बाद रेसलर सतेंदर मलिक ने सीनियर रेफरी जगबीर सिंह पर हमला कर दिया। एक चैलेंज पर गौर करते हुए जगबीर ने सतेंदर के प्रतिद्वंद्वी मोहित के पक्ष में फैसला सुनाया जिसके बाद सतेंदर मुकाबला हार गए। वहीं, भारतीय कुश्ती महासंघ ने सतेंदर पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है।