रेसलर्स का समर्थन न करने को लेकर शख्स ने की हरभजन की आलोचना, उन्होंने शेयर किया स्क्रीनशॉट
एक ट्विटर यूज़र ने हरभजन सिंह और युवराज सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि वे ब्रैंड और अन्य खेल को बढ़ावा देते हैं लेकिन विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को अपना समर्थन नहीं देते। हरभजन ने अपने उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर जवाब दिया जो उन्होंने पहलवानों के लिए किया था। उन्होंने लिखा, "पहले देख लेते भाई साहब।"