रेसलर्स के धरने के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचीं मालीवाल, कहा- बृजभूषण को गिरफ्तार किया जाए
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे रेसलर्स के समर्थन में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल जंतर-मंतर पहुंचीं। शरण व अन्य कोचों पर लगाए गए शोषण के आरोपों पर मालीवाल ने कहा कि बृजभूषण शरण को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और जितने कोचों के नाम सामने आए हैं उन पर कार्रवाई हो।