रेस्क्यू से पहले आतंकियों को कुकीज़ में उलझाकर रखने वाली इज़रायली महिला से मिले बाइडन
इज़रायल दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 20 घंटे तक हमास के आतंकियों के कब्ज़े में रही 65-वर्षीय इज़रायली महिला से मुलाकात की। बाइडन ने महिला को गले लगाया। महिला ने आतंकियों को कुकीज़ व कॉफी में उलझाकर रखा था जिसके बाद महिला को उसके पुलिस अफसर बेटे की मदद से बचाया गया और आतंकियों को मार गिराया गया।