रेस्टोरेंट की बिरयानी वाली डिश खाने के बाद केरल में हुई महिला की मौत, 178 अन्य हुए बीमार
त्रिशूर (केरल) के एक रेस्टोरेंट की बिरयानी वाली डिश खाने के बाद एक 56-वर्षीय महिला की मौत हो गई है और 178 अन्य लोग बीमार होने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए हैं। रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। आशंका है कि डिश के साथ परोसी गई मेयोनेज़ के चलते लोगों को फूड पॉइज़निंग हुई।