रैंप पर बैकफ्लिप किया था, शाहरुख ने लॉबी में कार रोकी और कहा- तुमने अच्छा शो किया: विद्युत
ऐक्टर विद्युत जामवाल ने एक इंटरव्यू में अपने मॉडलिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने एक बार रैंप पर बैकफ्लिप किया था। बकौल विद्युत, "शाहरुख (खान) भी वहां थे...शो खत्म होने पर हम मॉडल्स लॉबी में इंतज़ार कर रहे थे तभी...एक फैंसी कार सामने आकर रुकी...शीशा नीचे हुआ और उन्होंने (शाहरुख) कहा कि...विद्युत, तुमने अच्छा (शो) किया।"