जेरेमी ने भारत में ट्रक के साथ पोज़ देते हुए अपनी तस्वीर शेयर की, भारत को बताया खूबसूरत देश
'अवेंजर्स' फिल्मों में 'हॉकाई' की भूमिका निभाने वाले अमेरिकी ऐक्टर जेरेमी रैनर फिलहाल भारत में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भारत यात्रा की अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं जिनमें से एक में वह ट्रक की ड्राइवर सीट के पास पोज़ देते हुए दिख रहे हैं। जेरेमी ने गुरुवार को दिल्ली से एक सेल्फी शेयर कर भारत को 'खूबसूरत देश' बताया था।