रैपर एकेए की दक्षिण अफ्रीका में उनके शो से कुछ घंटे पहले गोली मारकर की गई हत्या
दक्षिण अफ्रीका के 35-वर्षीय रैपर एकेए उर्फ कीरनन जरीड फोर्ब्स की डरबन में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एकेए और एक अन्य शख्स एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़े थे और तभी वहां से गुज़रीं दो कारों में बैठे लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं। एकेए को कुछ घंटे बाद ही एक क्लब में परफॉर्म करना था।