रैपर एमिनेम के बॉडी डबल रायन शेफर्ड की सड़क पार करते समय ट्रक से टकराने के बाद हुई मौत
अमेरिकी रैपर एमिनेम के बॉडी डबल रायन शेफर्ड का वॉशिंगटन (अमेरिका) में सड़क पार करते हुए एक ट्रक से टकराने के बाद निधन हो गया है। 40-वर्षीय शेफर्ड ने एमिनेम के फोटो डबल के रूप में भी काम किया और एमटीवी मूवी अवॉर्ड्स में उनके सुपरहीरो किरदार 'रैप बॉय' भी बने थे। शेफर्ड रैपर के टूर का भी हिस्सा थे।