रैपर की परफॉर्मेंस के दौरान यूएस में दर्शकों के बीच फॉग मशीन से छोड़ा गया गांजे का धुंआ
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में हाल ही में कुशस्टॉक फेस्टिवल में रैपर चकी चक की परफॉर्मेंस के दौरान फॉग मशीन से दर्शकों के बीच गांजे का धुंआ छोड़ा गया। चकी चक ने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शख्स स्टेज से फॉग मशीन के ज़रिए गांजे का धुंआ छोड़ते और दर्शक चीयर करते दिख रहे हैं।